{"_id":"e5f7ebaa91ab411a14d69514b9c1aa03","slug":"cm-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों बाद सीएम करेंगे स्वर्णकार भवन का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों बाद सीएम करेंगे स्वर्णकार भवन का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर पंचायत चुनावों के बाद फरवरी के महीने में नवनिर्मित स्वर्णकार भवन का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी शनिवार को कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने गोहाना स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधिमंडल को दी। संघ के अध्यक्ष हुकुम चंद वर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को कविता जैन ने स्वैच्छिक कोष से इस भवन के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए। स्वर्णकार संघ ने शहर में स्वर्णकार भवन का निर्माण छोटूराम चौक में किया है। इस भवन के लिए स्वर्णकारों ने लाखों रुपये का चंदा केवल स्वर्णकारों से किया जबकि भूमि रियायती दाम पर राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई है। कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिले प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रेमचंद वर्मा, महेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, दीपक वर्मा और बॉबी वर्मा भी थे। मंत्री जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल नवनिर्मित स्वर्णकार भवन का लोकार्पण फरवरी के महीने में तब करेंगे जब पंचायत चुनाव पूरे होने के बाद आचार-संहिता हट जाएगी। मंत्री कविता जैन ने स्वर्णकार भवन के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से भी 2.50 लाख रुपए मंजूर किए।
विज्ञापन