Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM is showing interest in selling liquor vends in Yamunanagar, students are getting beaten: Dushyant Chautal

सीएम यमुनानगर में शराब ठेके बिकवाने में दिखा रहे रुचि, छात्र पिट रहे : दुष्यंत चौटाल

Mon, 16 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
CM is showing interest in selling liquor vends in Yamunanagar, students are getting beaten: Dushyant Chautal
फोटो 15: सोनीपत के बहालगढ़ रोड ​स्थित बैंक्वेट हॉल में जजपा की ओर से जनजागरण सदस्यता अभियान शुभ
सोनीपत। मुख्यमंत्री सिर्फ यमुनानगर में शराब ठेके बिकवाने में रुचि दिखा रहे हैं, जबकि प्रदेश में छात्र पिट रहे हैं। व्यापारी सरेआम मारे जा रहे हैं। रजिस्ट्री रात 12 बजे तक हो रही है। सोनीपत की जनता ने बाप-बेटे का साथ छोड़ दिया है। अब उनकी पार्टी के नेता ही दोनों को अलग-थलग छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश में कानून व्यवस्था और जिले में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को लेकर कटाक्ष करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वह रविवार दोपहर को बहालगढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पार्टी के जनजागरण सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर 25-25 लोगों को संगठन से जोड़ना है। 45 दिन के अंदर जनजागरण सदस्यता अभियान को पूरा करना है। जजपा आने वाले समय में सोनीपत में जीत दर्ज कर बदलाव की दिशा तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर फसल खरीद में देरी और किसानों को समय पर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जब जजपा सरकार में साझेदार थी तो किसानों की पेमेंट 24 घंटे में की जा रही थी। इस दौरान इनेलो के पूर्व महासचिव दिलबाग आंतिल (असावरपुर), धर्मेंद्र आंतिल (कुमासपुर), राजकुमार दहिया (थाना कलां) ने जजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के डॉ. अनूप सिंह दहिया (नाहरा) भी पार्टी छोड़कर जजपा में शामिल हुए।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मेहनत और संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोनीपत में नगर निगम चुनाव नजदीक है। ऐसे में शहर के अंदर जजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत है। अगर हम बूथ पर जाकर लोगों को जोड़ेंगे तो शहर की सरकार में जजपा के कार्यकर्ता जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, एडवोकेट रणबीर दहिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक, जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर धनखड़, जिला प्रभारी देवेंद्र कादयान, मीना मकड़ौली, कुलदीप मलिक, अनिल त्यागी, विजेंद्र आंतिल, गन्नौर हलका अध्यक्ष सियानंद त्यागी, खरखौदा अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, रमेश पहलवान, राई हलका अध्यक्ष दिनेश चौहान, सोनीपत अध्यक्ष रवि दहिया, गोहाना अध्यक्ष संदीप, बलजीत मलिक, जगबीर सरोहा, युवा अध्यक्ष सुनील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed