फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM flying squad team raids Sonipat Municipal Corporation office 

Sonipat: सोनीपत निगम कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी सीटों से मिले नदारद

Fri, 24 Jun 2022 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 05:02 PM IST
सार

पुलिस ने अधिकारियों की देखरेख में नगर निगम कार्यालय का रिकॉर्ड भी खंगाला। साथ ही कर्मचारियों और अधिकरियों का हाजिरी रजिस्टर की भी जांच गई है। इससे पहले 15 फरवरी को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने निगम कार्यालय में छापा मारा था।

विज्ञापन
CM flying squad team raids Sonipat Municipal Corporation office 
सोनीपत निगम कार्यालय में रिकॉर्ड जांचती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने एक बार फिर छापा मारा। इस दौरान टीम के साथ फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम को कार्यालय में अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी सीटों से गायब मिले। फरीदाबाद एनआईटी के एसीपी विष्णु के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में छापा मारा गया। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने अधिकारियों की देखरेख में नगर निगम कार्यालय का रिकॉर्ड भी खंगाला। साथ ही कर्मचारियों और अधिकरियों का हाजिरी रजिस्टर की भी जांच गई है। इससे पहले 15 फरवरी को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने निगम कार्यालय में छापा मारा था। उस समय टीम ने करीब छह घंटे तक जांच की। इसमें टीम को 707 फाइलें लंबित मिली थी। यह फाइलें गृह कर, नो ड्यूटी और भवन समेत अन्य कार्यों से संबंधित थी। उस समय कार्यालय में कार्य कराने के लिए आए लोगों के बयान भी दर्ज किए थे और कुछ रिकॉर्ड को टीम अपने साथ भी ले गई थी। शुक्रवार को भी बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed