{"_id":"68e420814bda1cbd2f0547fa","slug":"cm-flying-squad-raids-illegal-warehouse-recovers-firecrackers-worth-rs-40-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1012-143416-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम फ्लाइंग ने अवैध गोदाम में मारा छापा, 40 लाख के पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम फ्लाइंग ने अवैध गोदाम में मारा छापा, 40 लाख के पटाखे बरामद
Tue, 07 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 24: सोनीपत में अवैध पटाखा गोदाम रखे पटाखा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अग्निशमन विभाग के साथ पटाखों के अवैध गोदाम पर छापा डाला। गोदाम से करीब 40 लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए हैं। प्रतिबंध के बाद भी पटाखों को दिवाली में बेचने की योजना थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अगस्त से पूरे एनसीआर में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध है।
गांव जगदीशपुर रोड स्थित वाहेगुरु नाम से पटाखा गोदाम पर सोमवार की दोपहर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा डाला। प्रतिबंध के बाद भी गोदाम में करीब 40 लाख रुपये कीमत के पटाखों का भंडारण मिला। गोदाम मालिक से जब लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी शामिल रही।
टीम ने गोदाम को सील करते हुए पटाखों की गिनती शुरू कर दी है। अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि अगस्त से पटाखों की बिक्री व भंडारण पर रोक लगा दी गई है। नोटिस जारी कर उपायुक्त ने सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे मगर यहां पर पटाखों के भंडारण की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर विजेंद्र, राज सिंह, संजय, सुभाष, रामेश्वर रहे।