{"_id":"66b6c5c21ac894157501a255","slug":"cm-cup-players-from-gohana-and-mundlana-sections-showed-strength-sonipat-news-c-197-1-snp1007-122754-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कप : गोहाना व मुंडलाना खंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कप : गोहाना व मुंडलाना खंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32 - सोनीपत के गांव रूखी में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रशिक्षकों के साथ खिलाड़ी। स्रोत
गोहाना। सीएम कप प्रतियोगिता में खंड स्तर पर गोहाना व मुंडलाना खंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 9 अगस्त को गोहाना व मुंडलाना खंड के मुकाबले कराए गए। खंड स्तर पर प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सीएम कप में दोनों खंड के हैंडबॉल के मुकाबले गांव सरगथल के एसबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराए गए। फुटबॉल के मुकाबले गांव जागसी डिलाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि कबड्डी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले गांव रुखी स्थित खेल परिसर में आयोजित हुए। वहीं खो-खो के मुकाबले गांव सरगथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए गए। सीएम कप प्रतियोगिता में खंड, जिला व राज्य तीन स्तरों पर होने वाली है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर डेढ़ लाख व तृतीय स्थान पर एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह रहा परिणाम :
बास्केटबॉल : गोहाना खंड में पुरुष वर्ग में गांव रुखी की टीमें प्रथम रही।
कबड्डी : गोहाना खंड में पुरुष वर्ग में रुखी ब्वायज की टीम प्रथम स्थान रही। महिला वर्ग में गांव रभड़ा की टीम ने बाजी मारी। मुंडलाना खंड में पुरुष वर्ग में गांव कोहला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।