फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness campaign conducted at 40 places in the corporation area

Sonipat News: निगम क्षेत्र में 40 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान

Mon, 02 Oct 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign conducted at 40 places in the corporation area
फोटो 21- पं. रामधारी गौड़ की 101वीं जयंती पर स्टेडियम से कचरा उठाते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत:
सोनीपत। स्वच्छता ही सेवा महा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा भाव के साथ आयुक्त विश्राम मीणा के नेतृत्व में विभिन्न टीमों ने 40 स्थानों पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुरथल जीटी रोड पर सांसद रमेश कौशिक ने निगम आयुक्त के साथ झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने भी अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन के सामने श्रमदान किया। सेक्टर-15 में विधायक के भाई माईराम कौशिक के साथ क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामधारी गौड़ की जयंती पर स्वच्छता सप्ताह शुरू

पूर्व कैबिनेट मंत्री पं रामधारी गौड़ की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यापीठ की ओर से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रबंध निदेशक व पं. रामधारी गौड़ के बेटे हरिप्रकाश गौड़, प्रधानाचार्य सुमन कौशिक ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत में रविवार को नगर परिषद के स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बंसीराम गौड़, संतोष अत्री, जयभगवान, दिनेश, नवीन, उमेश, विकास, मुन्नी, मंजू, कृष्णा, जोगिंद्र, रेणु, राजेश, भव्य, हर्ष, हन्नी, पुलकित व समीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने चलाया स्वच्छता अभियान
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 बटालियन की ओर से गांव पलड़ी कलां में अभियान चलाया गया। राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने श्रमदान किया। इस दौरान बीएस विंग महानिदेशालय के महानिरीक्षक केएम यादव, सोनीपत रेंज के उप महानिरीक्षक महेंद्र सिंह टोकस, कमांडेंट परमाल सिंह व निखिल रस्तोगी, द्वितीय कमान अधिकारी ओमेंद्र सिंह पूनिया, सहायक कमांडेंट महेश कुमार, मनोज यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमीत कौर बरार, पलड़ी कलां के सरपंच देशराज आंतिल, पलड़ी खुर्द के सरपंच लीला राम, सूबेदार मेजर संदीप कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार मलिक के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सरकारी अस्पतालों में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में जिले के सरकारी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान सुबह 10 से 12 बजे तक चलाया गया। नागरिक अस्पताल में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल के नेतृत्व में यह अभियान चला। भैंसवाल कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में की सफाई
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों को वेस्ट मैनेजमेंट और एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करना सिखाया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिल कुमार ने कर्मचारियों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई।

गोहाना में विशेष सफाई अभियान चलाया
स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर रविवार को उपमंडल में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। समता चौक पर नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी समेत वार्ड पार्षद एकत्रित हुए और उन्होंने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद विभिन्न चौक पर जाकर श्रम दान किया। जींद रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एनसीसी अधिकारी रविता के नेतृत्व में रैली निकाली। कन्या महाविद्यालय में भी छात्राओं ने प्राचार्य सतीश कुमार के नेतृत्व में सफाई की। जवाहरा में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।

ताजपुर में पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान
गांव ताजपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सरपंच सुदेश कुमारी व प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गलियों-नालियों की सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंच सतपाल, संदीप, योगेश, सुभाष खोखर, सतबीर, रामअवतार, सतबीर शर्मा, पवन, रामदीन, जमील मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed