फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaning of drains started before pre-monsoon

Sonipat News: प्री मानसून से पहले ही नालों की सफाई शुरू

Wed, 08 May 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains started before pre-monsoon
सोनीपत के सेक्टर-14-15 रोड पर नाले की सफाई कराते सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार। संवाद
सोनीपत। बरसात के मौसम में शहर में जलभराव न हो, इसके लिए नगर निगम ने शहर के नालों की सफाई शुरू करा दी है। नगर निगम ने सेक्टर-15 से नालों की सफाई शुरू की है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के 51 किलोमीटर के क्षेत्र में 32 नाले हैं। समय पर नालों की सफाई न होने से मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। सड़कों पर पानी भर जाता है। इस समस्या से निजात के लिए हर वर्ष शहरवासी नालों की सफाई समय पर कराने की मांग करते हैं। इसको देखते हुए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा है। हर माह शहर की सफाई व्यवस्था पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। प्री मानसून से पहले तीन जोन में आने वाले सभी 32 नालों की सफाई के लिए 78 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन




निगम क्षेत्र में सेक्टर-14-15 रोड, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, राठधना रोड व जठेड़ी रोड, कालूपुर से मिशन चौक, ककरोई रोड पर नाले बने हैं। इसके साथ ही तिरंगा चौक से सेक्टर-23 मोड़, हैबिटेट क्लब रोड, गोहाना रोड, बस अड्डे से सब्जी मंडी, सब्जी मंडी से जटवाड़ा, जटवाड़ा से पुरखास रोड आरओबी, जटवाड़ा से पुरखास चौक, राई व अन्य क्षेत्र में जलनिकासी के लिए नाले बने हैं। शहर में कई स्थानों पर दुकानदारों ने नालों पर रैंप बना रखे हैं। दुकानदारों ने गोहाना रोड, ओल्ड डीसी रोड, मुरथल अड्डा रोड, सब्जी मंडी के पास समेत कई अन्य मार्गों पर नालों के ऊपर रैंप बना रखे हैं। इसकी वजह से सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती। ऐसे में बारिश के दौरान निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्थानों पर रहती है ज्यादा दिक्कत

बारिश के दौरान गीता भवन चौक, शनि मंदिर अंडरपास, सारंग रोड अंडरपास, सेक्टर-14, सेक्टर-15, ओल्ड डीसी रोड, कालूपुर चुंगी, ककरोई चौक, वैक्सन कॉलोनी, सुभाष स्टेडियम, कामी रोड, बहालगढ़ रोड, जनता कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, दयाल चौक सहित कई जगहों पर पानी भर जाता है। निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण सड़कों पर जाम लग जाता है।




वर्जन

मानसून से पहले ही निगम क्षेत्र में नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए विशेष रूप से एजेंसी के 78 कर्मियों की डयूटी लगा रखी है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है।-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed