फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   clean city

दो ट्रांसफर स्टेशन से साफ होगा शहर

Sun, 06 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 06 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
clean city

शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने एक कदम आगे बढ़ाया है। इसके लिए शहर से बाहर दो ट्रांसफर स्टेशन बनाने की योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


ट्रांसफर स्टेशन बनने से शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। शहर के अंदर कूड़ा क्लेक्शन करने के लिए करीब 30-40 प्वाइंट बने हुए हैं। निगम के कर्मचारी यहां से कूड़े को हटाकर शहर से बाहर मुरथल की तरफ ले जाते हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफर स्टेशन के लिए चार साइटों पर नजर
शहर के बाहर कूड़ा एकत्रित करने के लिए चार साइटों पर नगर निगम नजर बनाए हुए हैं। इनमें से दो स्थानों पर ट्रांसफर स्टेशन तैयार किया जाना है। इन साइटों में नगर निगम के अंर्तगत फाजिलपुर, बैय्यापुर, देवडू व चौहान जोशी गांवों की खाली पंचायती जमीन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर कलेक्शन फायदेमंद
दो चयनित साइटों पर ट्रांसफर स्टेशन बनाने के बाद कूड़ा कलेक्शन करने के लिए शहर में बने प्वाइंट को बंद किया जा सकता है। डोर टू डोर कलेक्शन अभियान शुरू कर कूड़े को आसानी से ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जा सकता है।

2 से तीन एकड़ में बनाने जाने की योजना
शहर के कूड़े को ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा, इस स्टेशन का निर्माण निगम की ओर से 2-3 एकड़ में बनाने की योजना है। इन्हीं स्टेशनों से एकत्रित कूड़े को मुरथल में ताजपुर रोड पर बनने वाले सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को ले जाया जाएगा, जहां से इसी कूड़े से जैविक खाद सहित विभिन्न तरह की अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा।


शहर से बाहर दो जगहों पर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। शहर का कूड़ा इन्हीं दो स्टेशनों पर एकत्रित कर यहां से मुरथल में बनने वाले सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक ले जाया जाएगा।
रणबीर मोर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम

मुरथल में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाना है। प्लांट के लिए चारों ओर दीवार का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले 15 दिन मेें प्लांट से ताजपुर-मुरथल रोड तक प्लांट तक जाने के लिए सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। विवेक गिल, म्यूनिसिपल इंजीनियर, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed