{"_id":"63e82adfda16fb2ec208a3e4","slug":"clash-between-health-worker-and-doctor-strike-announced-from-tomorrow-sonipat-news-c-17-1-64027-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक की बीच कहासुनी, कल से हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक की बीच कहासुनी, कल से हड़ताल का ऐलान
Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
एसएमओं को शिकायत देने पहुंचे बहुउद्देशीय कार्मचारी। संवाद
खरखौदा। उपमंडल सामान्य अस्पताल में नसबंदी को लेकर आए एक केस की जांच करवाने को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी (एमपीएचडब्ल्यू) व चिकित्सकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शनिवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया है। वहीं चिकित्सकों ने भी दुर्व्यवहार का आरोप लगा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) को शिकायत दी है।
मामला बृहस्पतिवार को उपमंडल सामान्य अस्पताल में नसबंदी को लेकर लगाए गए कैंप से जुड़ा है। जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी नसबंदी का केस लेकर अस्पताल में पहुंचा। उनका आरोप है कि एक चिकित्सक ने केस की जांच लिखने से मना कर दिया तो मामले से उन्होंने एसएमओ को अवगत करवाया। एसएमओ ने उसे फिर से नीचे चिकित्सक के पास भेजा और फोन पर बात करवाने को कहा।
एमपीएचडब्ल्यू ने आरोप लगाए हैं कि उसके बाद भी उसके केस के टेस्ट नहीं लिखे गए और अन्य चिकित्सकों ने भी सुरक्षा गार्ड को बुलाकर उन्हें धक्के मारकर बाहर निकालने की बात कह दी वहीं उस पर पैसे लेकर केस करवाने की भी आरोप लगाए गए। एमपीएचडब्ल्यू का कहना है कि एसएमओ ने टेस्ट लिखने के बाद उक्त व्यक्ति का उसी दिन आपरेशन करवाया। शुक्रवार को एसएमओ के समक्ष फिर से उनके साथ चिकित्सकों ने दुर्व्यवहार किया गया। मामले में शनिवार को क्षेत्र के सभी बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर चिकित्सकों की ओर से किए गए दुर्व्यहार पर माफी मांगने की बात कही है और ऐसा नहीं होने पर सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। दूसरी तरफ चिकित्सकों ने भी बहु उद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए एसएमओ को शिकायत दी है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद सुलझाने का होगा प्रयास
अस्पताल में चिकित्सक व एमपीएचडब्ल्यू के बीच विवाद हुआ है। दोनों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। जिसे आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी