{"_id":"6170646fa41bf034e431796d","slug":"claim-a-case-of-sacrilege-was-filed-against-the-deceased-lakhbir-singh-sonipat-news-rtk627614240","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक लखबीर सिंह के खिलाफ बेअदबी करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक लखबीर सिंह के खिलाफ बेअदबी करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
निहंग सिख ने मीडिया चैनल के सामने दावा किया है कि मृतक लखबीर सिंह पर कुंडली थाने में बेअदबी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा निहंग सिख बलविंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। निहंग बाबा ने बाकायदा एफआईआर की कॉपी भी दिखाई है।
निहंग सिख बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुंडली बॉर्डर की घटना में 17 अक्तूबर को क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर ही यह मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी भगवंत सिंह व गोविंद सिंह के आत्मसमर्पण के दिन ही यह मुकदमा कुंडली पुलिस ने दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया है कि 15 अक्तूबर की अलसुबह 3:40 बजे एक युवक पालकी से सरबलो ग्रंथ साहिब लेकर भाग रहा था और उसने चाय के लंगर के पास उसे फेंक दिया था। इस पर संगत गुस्से में आ गई। आरोपी को किस एजेंसी ने भेजा था, इसकी जांच की जाए। लखबीर से पूछा गया तो उसने बताया था कि उसे 30 हजार रुपये देकर भेजा गया था। दावा है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब निहंग सिख बलविंद्र सिंह ने बेअदबी के आरोपों को दोहराते हुए इस मामले के पीछे की साजिश की जांच करने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारी कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।