{"_id":"66d8f794dc4a9c7d4f0b90f7","slug":"civil-rights-forum-took-out-a-protest-march-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124020-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अधिकार मंच ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अधिकार मंच ने निकाला रोष मार्च
Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अजय कुमार की रिहाई की मांग क
सोनीपत। नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी के नेतृत्व में बुधवार को गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन से रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च पंचायत भवन के पास छोटूराम धर्मशाला से प्रारंभ होकर लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। यहां रोष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
मंच के संयोजक अधिवक्ता कपिल देव ने बताया कि 30 अगस्त को एनआईए ने देशभर में सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के घरों पर छापा डाला था। सोनीपत में अधिवक्ता पंकज त्यागी के निवास पर भी छापा डाला और पूछताछ की गई। सोनीपत के ही गन्नौर के अधिवक्ता अजय कुमार को भी एनआईए की ओर से गिरफ्तार किया गया था। कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को डराने के लिए ही यह सब किया जा रहा है। भगत सिंह बल्हारा ने कहा कि यह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। यह लोकतंत्र की हत्या है। मार्च में कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, समालखा से पीपी कपूर, प्रवेश, विमल किशोर, संजय कुमार, अधिवक्ता कपिल देव, नरेंद्र बल्हारा, योगेश, सचिन, शीलकराम मलिक, अभिषेक व राजीव वर्मा मौजूद रहे।