{"_id":"6862e31fff4425cb4409a190","slug":"civil-hospital-services-affected-due-to-server-down-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138749-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सर्वर डाउन से नागरिक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सर्वर डाउन से नागरिक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित
Tue, 01 Jul 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रिपोर्ट लेने के इंतजार में काउंटर के बाहर बैठी महिलाएं। स
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। सोमवार को अस्पताल में दो घंटे तक सर्वर ठप रहने के कारण मरीजों को परेशानी हुई। खासकर गर्भवती को बिना टोकन पर्ची के इलाज नहीं मिल पाया, जिससे वे इधर-उधर भटकती रहीं।
ऑनलाइन प्रणाली के बार-बार ठप होने से अस्पताल में पंजीकरण, लैब टेस्ट, एक्स-रे और दवा वितरण जैसी सभी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बीते पंद्रह दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े 1 बजे तक सर्वर बंद रहा, जिसके कारण पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच सौ से अधिक पर्चियां हाथ से बनाईं। सर्वर चालू होने के बाद लगभग 1500 मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सका।
जिला अस्पताल के सर्वर रूम में लगी 80 बैटरियों की क्षमता अब घट चुकी है। ये बैटरियां चार साल पुरानी हैं और बार-बार बिजली जाने की स्थिति में सर्वर को सपोर्ट नहीं दे पा रही हैं, जिससे सिस्टम बार-बार डाउन हो रहा है और दोबारा चालू होने में घंटों लग जाते हैं। इस तकनीकी अव्यवस्था का असर सरकारी नौकरी के लिए जरूरी मेडिकल जांच कराने आए आवेदकों पर भी पड़ा है। सर्वर बंद होने से उनकी पर्चियां नहीं बन सकीं, जिससे उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।