फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City submerged after one hour of rain; 13 feet of water accumulates in Shani Mandir underpass.

Sonipat News: एक घंटे की बारिश में डूबा शहर, शनि मंदिर अंडरब्रिज में भरा 13 फीट पानी

Tue, 11 Aug 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
City submerged after one hour of rain; 13 feet of water accumulates in Shani Mandir underpass.
फोटो : सोनीपत के शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में 13 फुट तक भरा बारिश का पानी। संवाद
सड़कों पर तीन-चार फुट तक जलभराव, कई वाहन पानी में बंद, पांच-छह घंटे बाद हो सकी पानी की निकासी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में सोमवार को महज एक घंटे की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से शहर की सड़कों और गलियों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में करीब 13 फुट पानी भरने से शहर दो हिस्सों में बंट गया। प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। कई वाहन पानी में बंद हो गए और लोगों को उन्हें धक्का देकर निकालना पड़ा। करीब पांच से छह घंटे बाद कई क्षेत्रों से पानी की निकासी हो सकी।
गीता भवन चौक, ककरोई चौक और सूरी पेट्रोल पंप वाली गली समेत कई स्थानों पर सड़कें नहर जैसी नजर आईं। बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14, 15 व 23 और अग्रसेन चौक सहित अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव रहा। ककरोई रोड चौक पर सबसे गंभीर स्थिति रही। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से गुजरने में परेशानी हुई। दुकानों के सामने पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हुआ और कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में औसतन 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 66 एमएम बारिश गन्नौर में हुई। यहां बादशाही रोड, बीएसटी रोड और रेलवे रोड समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। नगरपालिका कार्यालय के लगभग सभी कमरों में पानी भर गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को पैंट ऊपर कर और जूते निकालकर कार्यालय से बाहर निकलना पड़ा। जनरेटर की मदद से परिसर से पानी निकाला गया। खरखौदा में कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरब्रिज में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित
शहरी क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे लाइन पार करना भी वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया। सारंग रोड अंडरपास और शनि मंदिर रोड अंडरब्रिज में पानी भर गया। शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही।
स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश ने बढ़ाई परेशानी
बारिश स्कूलों की छुट्टी के समय हुई, जिससे विद्यार्थी और शिक्षक रास्तों में फंस गए। कई अभिभावकों को बच्चों को लेने के लिए खुद पहुंचना पड़ा। जगह-जगह पानी जमा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। नगरपालिका परिसर स्थित बिजली शिकायत केंद्र और दमकल विभाग के कार्यालय में भी पानी भर गया। जनस्वास्थ्य विभाग के परिसर में भी जलभराव रहा।

बारिश का आंकड़ा
गन्नौर : 66 एमएम
-खरखौदा : 23 एमएम
-गोहाना : 20 एमएम
सोनीपत : 15 एमएम
खानपुर कलां 14 एमएम
राई : 13 एमएम
----------------
वर्जन

जेई और एसडीओ की निगरानी में पानी निकासी का काम कराया जा रहा है और जल्द स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नालों की सफाई प्रभावित हुई है। इससे बारिश का पानी निकालने में दिक्कत आई।

पदम भूषण, एक्सईएन, नगर निगम सोनीपत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article