{"_id":"6a9dcd2b93356fef3f0d7563","slug":"city-resounds-with-the-chanting-of-the-lords-name-grand-nand-utsav-celebrated-across-the-town-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160070-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर, विशाल नगर में हुआ नंद उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर, विशाल नगर में हुआ नंद उत्सव
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से शुरू हुई प्रभातफेरी पालीवाल धर्मशाला और ब्रह्म नगर होते हुए विशाल नगर पहुंची। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद विशाल नगर में बलवान के निवास पर नंद उत्सव का आयोजन किया गया।
रघु कुमार दास और सहदेव प्राण दास सहित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। ईश्वर चंद्र गौड़ ने भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में बधाई गीत सुनाया। इससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया।
रघु कुमार दास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और गोकुल पहुंचने की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कंस के कारागार में कन्हैया के अवतार के समय पहरेदार सो गए और कारागार के गेट अपने आप खुल गए। इसके बाद वासुदेव बाल गोपाल को टोकरी में लेकर गोकुल पहुंचे और उन्हें नंद बाबा के घर छोड़ आए। कृष्ण जन्म की खुशी में नंद बाबा के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गोकुल में उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नंद उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की लीलाओं और भक्ति भाव को स्मरण करने का अवसर है। कार्यक्रम में कृष्ण कृपा दास, ब्रजनारद दास, शांत नरसिंह दास, कृष्ण कुमार गर्ग, भागवत तत्व दास, जयप्रकाश, श्याम सिंह रावत, सुप्रसाद हरिदास, शालिग्राम दास, अखिलेश्वर दास और युग धर्मदास सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।