फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City residents were made to practice yoga in the hospital, information was given about prevention of heart disease

Sonipat News: अस्पताल में शहरवासियों को कराया योगाभ्यास, हृदय रोग से बचाव की दी जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
City residents were made to practice yoga in the hospital, information was given about prevention of heart disease
फोटो 17. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर लगाए गए शिविर के दौरान योगाभ्यास करते
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस के मौके पर रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने किया। शिविर के दौरान शहरवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराया गया। शिविर में 50 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम की अध्यक्ष उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने हृदय रोग होने के कारण व उससे बचाव की विधि बताई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कहा कि शहरवासियों को हृदय रोग और अन्य गैर संक्रामक रोग, इनके कारणों एवं रोकथाम के बारे में अवगत कराना कार्यक्रम का उद्देश्य रहा है। जिससे वह अपने समुदाय में जाकर लोगों को इसकी जानकारी से लाभ दिला सकें। उन्होंने कहा कि तंबाकू, मोटापा, फल एवं सब्जियों का कम मात्रा में सेवन, नमक, मिठाइयां, तली चीजों, फास्ट फूड एवं शीतल पेय पदार्थ के अधिक सेवन से हृदय रोग एवं अन्य गैर संक्रामक रोग होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इसके प्रति खुद जागरूक होने के साथ लोगों को इन बढ़ती बीमारियों से लोगों को जागरूक कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी लोग बढ़ती बीमारियों की जानकारी देने के साथ लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करें।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाॅ. गीता दहिया ने हृदय रोग व उससे होने वाली अकाल मृत्यु के बारे में चिंता जताई। इस दौरान डॉ. प्रियंका, तनीषा, गौरव, मोहन सिंह मनोचा, नरेंद्र हुड्डा, सुरेश कालरा, प्रवीन वर्मा, पहलवान हवा सिंह आंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed