{"_id":"67ae03b99cc0b84fc908453e","slug":"city-planner-team-stopped-illegal-construction-in-green-belt-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132254-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर योजनाकार टीम ने ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर योजनाकार टीम ने ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में अवैध काॅलोनी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही जिला नगर योजनाकार की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण रुकवाया।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि चिरस्मी रोड पर दीनदयाल जन आवास योजना के तहत काटी काॅलोनी के बाहर कुछ काॅलोनाइजरों ने ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से प्लाॅट काटने का काम शुरू कर दिया। पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बनाए रखने के उद्देश्य से यहां किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता। मामले को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से काॅलोनाइजरों को पहले ही नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी वहां निर्माण कार्य किया जा रहा था। वीरवार को टीम मौके पर पहुंची और कार्य को रुकवाकर काॅलोनाइजरों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
अजमेर सिंह ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह से अवैध है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित काॅलोनाइजर को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अवैध काॅलोनी या ग्रीन बेल्ट में प्लॉट खरीदने से बचें। केवल वैध दस्तावेजों वाली संपत्तियों में ही निवेश करें। स्थानीय लोगों ने भी अवैध निर्माण पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट में काॅलोनी काटने से पर्यावरण को काफी नुकसान होगा।