फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City covered with fog, visibility reduced to 50 meters

Sonipat News: कोहरे की चादर से ढका रहा शहर, दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

Sun, 17 Nov 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
City covered with fog, visibility reduced to 50 meters
सोनीपत। मौसम में आ रहे बदलाव से शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जिला कोहरे की आगोश में रहा। लोग तड़के सो कर उठे तो चाराें ओर कोहरा छाया हुआ था। कोहरे में दृश्यता सिमटकर 50 मीटर तक रह गई थी। इस कारण सुबह के समय यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे पर जहां वाहन रेंगते हुए चल रहे थे, वहीं कोहरे ने ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगाए रखे। इस कारण लंबी दूरी के साथ ही मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कोहरे का प्रभाव बरकरार रहेगा। सर्द मौसम में जिले के वातावरण में अचानक आए परिवर्तन से लगातार चौथे दिन भी तड़के कोहरा छाया रहा। पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से कोहरा छंटता चला गया। मौसम साफ होने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम में आए बदलाव से न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी। इसका कारण लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव रहा है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं के पुरवाई होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई। इससे धूल व अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए और स्मॉग बना। दिन व रात्रि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

ऊंचाहार 5:50 तो नेताजी पांच घंटे की देरी से चली

जिले में चौथे दिन भी कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे तक की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:50 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 5:03 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 4:12 घंटे, 04082 गरीब रथ फेस्टिवल स्पेशल 3:09 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2:00 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 2:30 घंटे व अन्य मेल व सवारी गाड़ियां भी एक से दो घंटे की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। रविवार को फिर उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। इससे स्मॉग की स्थिति में कमी आएगी और रात्रि तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed