फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CITU supported the nationwide strike

Sonipat News: सीआईटीयू ने दिया राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन

Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
CITU supported the nationwide strike
गन्नौर। लहरी सिंह पार्क में वीरवार को सीआईटीयू की बैठक रजनी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक साबित होगी, जो मजदूर-किसान आंदोलनों को नई ताकत देगी। महिला कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सह सचिव पूनम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूरों को कार्पोरेट का गुलाम बना रही है। 44 श्रम कानूनों को खत्म कर उन्हें 4 कोड में बदलने के पीछे मजदूर विरोधी नीतियां हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हड़ताल की तैयारी के तहत 4 जुलाई को सीएचसी खरखौदा व 6 जुलाई को नाहरी में प्रवासी व औद्योगिक मजदूरों की बैठकें होंगी।
7 जुलाई को सोनीपत में सीटू व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल सरकारी कार्यालयों में बैठक करेगा, जबकि कुंडली, राई, मुरथल व बड़ी औद्योगिक इकाइयों में पर्चे बांटने व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। बैठक में अंजू, राजबाला, दया, सोनू ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed