{"_id":"66e3679f152103e0c3086e94","slug":"citizens-troubled-by-the-supply-of-contaminated-water-expressed-their-anger-got-assurance-of-solution-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124438-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान नागरिकों ने जताया रोष, समाधान का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान नागरिकों ने जताया रोष, समाधान का मिला आश्वासन
Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दूषित पानी आपूर्ति की समस्या को
खरखौदा। शहर में लगातार दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग किए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। वीरवार को मटिंडू मार्ग के लोगों ने एकत्रित होकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) सुदेश कुमारी का कहना है कि शहरवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
सुरेंद्र, धन्नी राम, राजबीर सिंह, सतबीर सिंह, बलजीत, रवींद्र, नरेंद्र व देवेंद्र ने बताया कि कई दिनों से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पूरा शहर जन स्वास्थ्य विभाग की आपूर्ति पर निर्भर है। ऐसे में सभी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। घरों में दूषित पानी आने से उन्हें अन्य जगह से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। शिकायत करने पहुंचे लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि घरों में आने वाले पानी के दूषित होने की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से भी की गई। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
अन्य जगहों का भी यही हाल
शहर के कई क्षेत्रों में इस प्रकार की दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्नल टेकचंद का कहना है कि उनकी तरफ से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। आज भी उनके घरों में दूषित पानी आता है। लेकिन इस पर जन स्वास्थ्य विभाग ध्यान देने को तैयार नहीं है।