{"_id":"6412ab35ff1ab9ff880d23c6","slug":"cia-2-staff-arrested-two-drug-peddlers-near-pipli-toll-plaza-located-on-kmp-in-sonipat-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सीआईए-2 ने केएमपी पर दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सीआईए-2 ने केएमपी पर दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद
Thu, 16 Mar 2023 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि केएमपी पर दो युवक डस्टर गाड़ी में मादक पदार्थ ला रहे हैं। टीम ने केएमपी स्थित पिपली टोल प्लाजा के पास गाड़ी को रोक लिया। तलाशी में कार में से 71 पैकेट बरामद किए गए। उनके अंदर 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
खरखौदा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे स्थित पिपली टोल प्लाजा के पास से सीआईए-2 स्टाफ ने डस्टर गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 71 पैकेट में भरा 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नूरनखेड़ा निवासी सुरेंद्र व हरिओम है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीआईए-2 स्टाफ सेक्टर-7 में नियुक्त एसआई राजबीर सिंह ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर रात खरखौदा बाईपास पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि केएमपी पर दो युवक डस्टर गाड़ी में सवार होकर आ रहे है। उनके पास मादक पदार्थ है। जिस पर टीम ने तुरंत केएमपी स्थित पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंची। इसी दौरान डस्टर गाड़ी टोल प्लाजा पार कर आगे निकली। जिस पर टीम ने गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
गाड़ी सवारों ने अपनी पहचान गांव नूरनखेड़ा निवासी सुरेंद्र व हरिओम के रूप में दी। टीम ने उनके पास मादक पदार्थ होने का शक जताया। उन्होंने अपनी तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने देने की बात कही। जिस पर टीम ने बिजली निगम के एसडीओ नीरज कुमार को मौके पर बुलवाया। उनके सामने गाड़ी की तलाशी लेने पर 71 पैकेट बरामद किए गए। उनके अंदर 101 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ खरखौदा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन