फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Christmas Day and Tulsi Pujan Day celebrated in educational institutions

Sonipat News: शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस दिवस और तुलसी पूजन दिवस की रही धूम

Sat, 24 Dec 2022 07:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day and Tulsi Pujan Day celebrated in educational institutions
साउथ प्वाइंट स्कूल में परी व सांता क्लॉज की वेशभूषा में केक काटते नन्हे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को क्रिसमस दिवस व तुलसी पूजन दिवस की धूम रही। विद्यार्थियों ने परी व सांता क्लॉज की वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांता क्लॉज बने बच्चों ने दूसरे विद्यार्थियों को टॉफियां व उपहार बांटे। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को क्रिसमस दिवस व तुलसी पूजन के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

तुलसी पूजा के साथ भारतीय संस्कृति की महत्ता बताई
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। स्प्रेड स्माइल पाठशाला में पढने वाले विद्यार्थियों को श्री योग वेदान सेवा समिति की सदस्य अनु ने कहा कि हमारी संस्कृति में तुलसी को विशेष महत्व है। इसलिए हम लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि जहां तुलसी फलती है, उस घर में रहने वालों को कोई संकट नहीं आते। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं। बच्चों ने तुलसी माता की परिक्रमा भी की। इस दौरान तुलसी पूजन करवाने के लिए हर्षा, कांता, शीला, राज, चरण दास, शोभ के साथ ही मास्टर दिलबाग सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, शशांक, प्रिंस, तुषार, आदेश, जागृति, अनन्या, असमी, आशिमा, गुंजन, मौजूद रहे।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट स्कूल में रही क्रिसमस दिवस की धूम
साउथ प्वाइंट स्कूल में क्रिसमस दिवस की धूम रही। क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने परी व सांता क्लॉज की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सांता ने बच्चों में टॉफियां और उपहार बांटे। साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने विद्यार्थियों को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी और इस दिवस के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, सीईओ एवं प्राचार्य भावना कालरा व कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से क्रिसमस का पर्व
ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन सुधीर जैन ने कहा कि क्रिसमस का पर्व शांति, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देता है। प्राचार्य गीता चोपड़ा के मार्गदर्शन में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नरदीप, उज्ज्वल, निक्षित, आरव, सात्विक, गर्वित, शोभित, सक्षम ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस की धूम
लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय में सांता क्लॉज की सुंदर झांकी बनाई गई। नन्हे बच्चे सांता क्लॉज व परियों की आकर्षक वेशभूषा में सुंदर लग रहे थे। सांता क्लॉज ने आकर्षक वेषभूषा में सभी को मिठाई बांटी और तोहफे दिए। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग, प्रधानाचार्य आशा गोयल व उप प्रधानाचार्य गीता अरोड़ा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
--
शांति और प्रेम का संदेश लेकर आता है क्रिसमस पर्व : सूरा
गीतांजलि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरु सदन, बड़वासनी में क्रिसमस पर्व पर संस्था के चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने कहा कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है । उन्होंने प्रभु मसीह जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर गीतांजलि स्कूल की प्राचार्य ए.शर्मिला, प्रशासिका मंजू शुक्ला सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
तुुलसी के बिना पूर्ण नहीं होती भगवान विष्णु की पूजा : कुमार
गोहाना। गीता विद्या मंदिर स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर प्राचार्य अश्विनी कुमार ने बताया कि भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना पूर्ण नहीं होती। तुलसी स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की पोषक है। यह केवल एक पौधा मात्र नहीं है, बल्कि धरती के लिए वरदान है। तुलसी जिस घर में होती है, उस घर में कोई संकट नहीं आता। सभी को नियमित तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान संतोष, सुनीता वर्मा व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
गोहाना। नालंदा स्कूल में तुलसी दिवस व क्रिसमस पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक उमेद सिंह मलिक ने किया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को तुलसी के महत्व को समझा। क्रिसमस पर्व पर बच्चों ने सांता क्लॉज की पोशाक पहन कर व क्रिसमस ट्री को सजाकर पर्व मनाया। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को उपहार वितरित किए।

शेर सिंह स्कूल में मनाया तुलसी पूजन और क्रिसमस पर्व
गोहाना। सैनिक स्कूल में तुलसी पूजन दिवस व क्रिसमस पर्व मनाया गया। स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह मलिक ने तुलसी के पौधे का रोपण किया। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे बच्चों ने नृत्य किया व सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर पर्व मनाया। इस दौरान गीता मलिक, ममता मलिक, सुनीता लठवाल, सुदेश सैनी व वीना रानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed