फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child's body found in canal near Bohar village after 62 hours

Sonipat News: 62 घंटे बाद बोहर गांव के पास नहर में मिला बालक का शव

Mon, 20 May 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Child's body found in canal near Bohar village after 62 hours
गोहाना। गांव कासंडी के पास जेएलएन नहर में वीरवार शाम को डूबे बालक का शव रविवार को 62 घंटे बाद रोहतक के गांव बोहर के पास नहर के पिलर नंबर 130 के पास गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने रोहतक पीजीआई से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव कासंडी में मजदूरी का काम करने वाले रमेश ने बताया था कि उनका सबसे छोटा बेटा वंश (12) चौथी कक्षा में पढ़ता है। वंश वीरवार शाम करीब चार बजे परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां खेलते-खेलते नहर के पास जा पहुंचा। खेलते समय पैर फिसलने से वंश नहर में गिर गया था। बालक के नहर में गिरने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नहर में डूबे बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार दोपहर बाद पहुंची गोताखोरों की टीम ने बच्चे की तलाश तेज कर दी थी। गोताखोरों की टीम ने रविवार सुबह 7 बजे परिवार के सदस्यों को फोन पर सूचना दी कि वंश का शव बोहर गांव के पास जेएलएन नहर में मिला है। जिसके बाद परिजन बोहर पहुंचे। पुलिस ने रोहतक के पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
कासंडी गांव के पास जेएलएन नहर में डूबे बालक का शव रविवार को रोहतक के गांव बोहर के पास नहर से बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed