{"_id":"5f32f4938ebc3e4ae00fb147","slug":"children-did-not-get-refreshment-in-independence-day-rehearsal-pushed-in-roadways-bus-sonipat-news-rtk56841399","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में बच्चों को नहीं मिला रिफ्रेशमेंट, रोडवेज की बस में लगवाया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में बच्चों को नहीं मिला रिफ्रेशमेंट, रोडवेज की बस में लगवाया धक्का
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रिहर्सल के उपरांत रोडवेज की बस में धक्का लगाते स्कूली बच्चे
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल में अव्यवस्था पूरी तरह से हावी रही। रिहर्सल में बच्चों को दो दिन से रिफ्रेशमेंट तक नहीं मिल रहा और उनको पानी पीकर पेट भरना पड़ रहा है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में खराब हुई रोडवेज की बस को बच्चों से धक्का लगवाकर चलाया गया। इतना ही नहीं, परेड की तैयारियां कराने के लिए डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार ने खुद ग्राउंड में पहुंचकर बैंड बजाया और परेड के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती दिखाई। रिहर्सल के बाद बच्चों को भूखे पेट घर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पुलिस लाइन में चल रही हैं। जहां मंगलवार को भी रिहर्सल कराई गई, लेकिन वहां मंगलवार को पूरी तरह अव्यवस्था दिखाई दी। रिहर्सल में पहुंचे बच्चों को दो दिन से रिफ्रेशमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान पुलिस लाइन में रिहर्सल के लिए आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि हर बार जिला प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट में केले व अन्य खाद्य सामग्री का प्रबंध किया जाता था। लेकिन इस बार वहां सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी का टैंकर खड़ा किया हुआ है। वहीं रिहर्सल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार व्यवस्था देखने लगे तो वहां पर पुलिस कर्मियों व विद्यार्थियों के मुंह पर मास्क नहीं थे। ऐसे में डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिसकर्मी व विद्यार्थी कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।
मार्चपास्ट के दौरान डीएसपी डॉ. रविंद्र ने खुद बजाया बैंड
जब पुलिसकर्मी व विद्यार्थी रिहर्सल के दौरान मार्चपास्ट कर रहे थे, उस समय बैंड की धुन पुलिसकर्मियों व विद्यार्थियों की कदमताल पर नहीं मिल रही थी। जिससे डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार खुद मंच से उतरकर श्रीराम स्कूल के बच्चों के पास परेड ग्राउंड में पहुंचे। इस दौरान डीएसपी ने खुद बैंड बजाकर मार्चपास्ट की रिहर्सल कराई। साथ ही डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने शिक्षकों को बैंड बजाने के लिए बच्चों की और तैयारी कराने को कहा।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी भी नहीं लेगी हिस्सा
कोरोना महामारी की वजह से कई स्कूल संचालकों ने बच्चों को रिहर्सल में नहीं भेजने का निर्णय लिया। इस बार एनसीसी कैडेटों की टुकड़ी भी मार्चपास्ट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। इस बार मार्चपास्ट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की एक टीम, आदर्श स्कूल ककरोई की दो टीमें व श्रीराम मॉडर्न स्कूल की एक टीम भाग ले सकेंगी।
---
पुलिस लाइन में रिहर्सल के लिए आने वाले बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की सुविधा कराई जाएगी। इसके साथ ही तैयारियों के दौरान जो भी खामियां मिली हैं उनको दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी सिटी।