फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child's death, doctor beaten by the family

बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर को पीटा

Sat, 20 Sep 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन

पीजीआई में सोनीपत निवासी एक बच्ची की मौत पर परिजन भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने यहां एक डॉक्टर को पीट दिया। शुक्रवार आधी रात को मारपीट से खफा पीजीआई के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे काम नहीं करेंगे।

सोनीपत निवासी 13 वर्षीय अंकिता को दो दिन पहले पीजीआई के वार्ड 14 में दाखिल कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे चिकित्सक उसे दो घंटे में छुट्टी देने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


उसके आधा घंटे बाद ही अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों को बुलाया तो वे जांच के लिए नहीं आए और आधे घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को ब्लड कैंसर था। गुस्साए परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जसबीर की पिटाई कर दी और ग्लूकोज की बोतल तोड़ कर उनके हाथ पर दे मारी। पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड में आमने-सामने हुए चिकित्सक और परिजनों का पुलिस ने बीच-बचाव किया।


कुछ ही समय बाद बच्ची के परिजन शव लेकर रवाना हो गए। उसके बाद वार्ड के सभी डॉक्टर काम छोड़कर इमरजेंसी में चले गए। वहां तैनात डॉक्टरों के साथ हड़ताल करते हुए इमरजेंसी के बाहर जमकर नारेबाजी की। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण पीजीआई इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed