फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child drowned in JLN canal, no clue found

Sonipat News: जेएलएन नहर में डूबा बालक, नहीं लगा सुराग

Sat, 18 May 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Child drowned in JLN canal, no clue found
फोटो 09- सोनीपत के कासंडी में जेएलएन नहर में बालक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
गोहाना। गांव कासंडी के पास गोहाना-गन्नौर मार्ग पर जेएलएन नहर में एक बालक डूब गया। 25 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर का पानी कम किया जाए, ताकि बच्चे की तलाश की जा सके।
विज्ञापन

गांव कासंडी निवासी रमेश ने बताया कि उनके पास तीन बच्चे हैं। छोटा बेटा वंश चौथी कक्षा में पढ़ता है। वंश वीरवार शाम करीब चार बजे परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां खेलते-खेलते नहर के पास जा पहुंचा। खेलते समय पैर फिसलने से वंश नहर में गिर गया। बालक के नहर में गिरने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नहर में डूबे बच्चे की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर बाद पहुंची गोताखोरों की टीम ने बालक की तलाश तेज कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने भी वंश की तलाश करने के लिए नहर के पानी को कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
कासंडी गांव के पास जेएलएन नहर में एक बालक के डूबने की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी। वहीं शुक्रवार को पहुंची गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 09- सोनीपत के कासंडी में जेएलएन नहर में बालक की तलाश करते गोताखोर। संवाद

फोटो 09- सोनीपत के कासंडी में जेएलएन नहर में बालक की तलाश करते गोताखोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed