फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child dies due to head injury due to falling in minor, accused of pushing

Sonipat News: माइनर में गिरने के कारण सिर में लगी चोट से बच्चे की मौत, धक्का देने का आरोप

Sun, 28 Jul 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to head injury due to falling in minor, accused of pushing
मृतक जयंत का फाइल फोटो।
खरखौदा। गांव आनंदपुर झरोठ से गुजरने वाली पाई माइनर में नहाने गए बच्चे की गिरकर सिर में चोट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बच्चे को धक्का दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव आनंदपुर झरोठ निवासी जयंत (12) अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ रविवार दोपहर नहाने के लिए पाई माइनर पर गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि नहाने के दौरान एक बच्चे ने जयंत को धक्का दे दिया, जिससे वह नहर में जा गिरे। माइनर में वह किसी पत्थर से टकरा गए, इसके चलते उनके सिर में गहरी चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन माइनर पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संदीप को खरखौदा के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि मृतक के परिजन ने बच्चे को धक्का देने के आरोप एक नाबालिग पर लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed