फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Principal Secretary to the Chief Minister inspected the construction work of Horticulture Mandi

Sonipat News: मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव ने बागवानी मंडी के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Principal Secretary to the Chief Minister inspected the construction work of Horticulture Mandi
गन्नौर। मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में पहुंच कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य प्रधान सचिव ने मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस मंडी को किसानों और व्यापारियों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस मौके पर तहसीलदार ललिता, बीडीपीओ राजेश टिवाना, नायब तहसीलदार गजे सिंह, बागवानी विभाग के एक्सईएन सुभाष सिंह, एसडीओ विशाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
मुख्य प्रधान सचिव ने मंडी परिसर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 14 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए ताकि निरीक्षण के दौरान कोई कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्य किए तेज : उपायुक्त

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के लिए मंडी के विकास कार्यों को तेज किया गया है। सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और मौके पर लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed