फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister will visit Bhatgaon Gaushala on March 3

Sonipat News: मुख्यमंत्री तीन मार्च को आएंगे भटगांव गोशाला

Thu, 26 Feb 2026 07:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will visit Bhatgaon Gaushala on March 3
फोटो : सोनीपत के गांव भटगांव ​स्थित गोशाला में भाजपा पदा​धिकारियों के साथ पहुंचे हरियाणा गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव भटगांव स्थित गोशाला में 3 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे को लेकर हरियाणा गोशाला बोर्ड के चेयरमैन श्रवण गर्ग व वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव ने व्यवस्थाओं की जांच की।
जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि 3 मार्च को प्रदेशभर की गोशालाओं के प्रधान एवं प्रतिनिधि भटगांव गोशाला में एकत्रित होंगे। इस अवसर पर गोवंश संरक्षण, संवर्धन, नस्ल सुधार, चारे की व्यवस्था, वित्तीय सहयोग एवं गोशालाओं के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गोशाला संचालकों की समस्याएं सुनेंगे। प्रदेश की गोशालाओं के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री ने गोशाला प्रधानों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भटगांव गोशाला के प्रधान अनिल दहिया, हरियाणा गोशाला बोर्ड सदस्य राकेश मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, पूर्व जिला महामंत्री नवीन मंगला, मुकेश बत्रा, शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed