फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister provided open gym facilities in four villages of the district

Sonipat News: मुख्यमंत्री ने जिले के चार गांवों में दी ओपन जिम की सुविधा

Mon, 13 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister provided open gym facilities in four villages of the district
सोनीपत। राई हलके के चार गावों के नागरिकों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ओपन जिम की सौगात दी है। रविवार को उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से चारों गावाें की जिमों का उद्घाटन किया है। चारों जिम 40 लाख रुपये की लागत से बनाई गई हैं। हलके के गांव खेवड़ा, हलालपुर, नाहरा व बाजीदपुर सबोली में जिम की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


विधायक कृष्ण गहलावत ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। बगैर किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को चार गांवों खेवड़ा, हलालपुर, नाहरा और बाजीदपुर सबोली में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। गांवों में ओपन जिम के उद्घाटन से लोगों में खुशी का माहौल है। ओलंपियन पहलवान अमित ने बताया कि जिम से युवाओं व ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकारी अभियंता जसबीर, सचिव खेवड़ा अमित, खेवड़ा सरपंच बहादुर, नरेंद्र वर्मा, भूपसिंह, राज सिंह दहिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed