फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Naib Saini in Guptidham today, police officers took stock of the security arrangements

Sonipat News: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुप्तिधाम में, पुलिस अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Mon, 13 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini in Guptidham today, police officers took stock of the security arrangements
फोटो 31: सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में डीसीपी प्रबिना पी. व एसीपी अजीत सिंह पुलिसकर्मियो
गन्नौर। जीटी रोड के पास गुप्तिधाम में 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां दोपहर बाद 3 बजे पहुंचेंगे। गुप्तिधाम के कार्यकारी अध्यक्ष एसके जैन व अमित जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह राष्ट्र संत उपाध्याय श्री 108 डाॅ. गुप्तिसागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गुप्ति सागर महाराज अपने प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने गुप्ति धाम में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रबिना पी. ने पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की रिहर्सल भी करवाई। सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह ने भी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed