{"_id":"65bbf0a91d92f3c392060be7","slug":"chief-minister-flying-squad-team-raided-on-the-second-day-three-personnel-missing-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113160-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने दूसरे दिन डाला छापा, तीन कर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने दूसरे दिन डाला छापा, तीन कर्मी नदारद
Fri, 02 Feb 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो :44: सोनीपत के गन्नौर स्थित एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस व आरसी के रिकॉर्ड की जांच करती मुख
गन्नौर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने लगातार दूसरे दिन एसडीएम कार्यालय में छापा डाला। दूसरे दिन भी अधिकतर कर्मचारी ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद कर्मचारी ड्यूटी पर आना शुरू हुए, लेकिन तीन कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए। जिनकी गैरहाजरी लगाकर टीम ने उनके नाम कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं। साथ ही रिकाॅर्ड की भी जांच की गई।
वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक श्रवण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महाबीर, सहायक उप निरीक्षक सतनारायण, हवलदार राजेश, खुफिया विभाग के हवलदार सितेंद्र ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचते ही फिर से कर्मचारियों की हाजिरी जांची। बुधवार को लाइसेंस क्लर्क की अनुपस्थिति के कारण टीम लाइसेंस व आरसी का रिकॉर्ड नहीं जांच सकी थी। वीरवार को टीम फिर से आरसी व लाइसेंस शाखा में पहुंची और रिकॉर्ड की जांच करने में जुट गई।
टीम ने आवेदन लेने की प्रक्रिया के बारे में अधीक्षक और लाइसेंस क्लर्क ज्योति से पूछताछ की। इसके बाद लाइसेंस क्लर्क ज्योति से टीम ने पिछले साल का रिकॉर्ड मांगा। टीम ने एक-एक महीने के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। जांच में सामने आया कि पिछले साल मई-जून तक की आरसी व लाइसेंस की फाइलें लंबित पड़ी थी। टीम ने जब अधीक्षक और लाइसेंस क्लर्क से फाइलों के लंबित होने के बारे में पूछताछ की तो दोनों स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने रिकॉर्ड की पूरी जानकारी जुटा कर ले गई।
विज्ञापन
काफी फाइल मिली है लंबित
निरीक्षक श्रवण सिंह ने बताया कि टीम ने एक साल तक के रिकॉर्ड की जांच की है। काफी फाइल लंबित मिली हैं। दूसरे दिन भी तीन कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं। टीम अब इसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों व सरकार को सौंप देगी।