फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Flying Squad caught illegal storage of fireworks, warehouse sealed

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आतिशबाजी का अवैध भंडारण पकड़ा, गोदाम सील

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad caught illegal storage of fireworks, warehouse sealed
शहर के मुरथल अड्डा के पास से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अवैध रूप से किए गए आतिशबाजी के भंडारण को पकड़ा है। गोदाम से प्रतिबंधित श्रेणी के पटाखे व अन्य ज्वलनशील आतिशबाजी पकड़ी गई। आतिशबाजी का गोदाम भीड़भाड़ वाले स्थान पर बनाया गया था। पुलिस और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका मालिक
सीएम फ्लाइंग की रोहतक से आई टीम के प्रभारी कृष्ण कुमार खत्री ने बताया कि सोनीपत में कई स्थानों पर अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण करने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर सब्जी-फल मंडी के पास स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स पर छापा मारा गया। वहां पर गोदाम का मालिक संजीव कुमार मिला। वह आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उसकी मौजूदगी में गोदाम से 10 पेटी शॉर्ट पटाखा, एक पेटी पोप पटाखा, एक पेटी नीला पटाखा, एक पेटी बम पटाखा, 1200 पेटी इंडियन ऑरिजनल, 12 पेटी कलर माचिस, सौ पेटी अनाम डीलक्स और 100 पेटी दुर्गा कलर पटाखे पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजीव कुमार ने बताया कि उसने अवैध रूप से इनका भंडारण सब्जी-फल मंडी स्थित गोदाम में किया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आतिशबाजी को फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में सुरक्षा के साथ नष्ट कराया जाएगा। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed