फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chhatrapati Shivaji was a skilled strategist: Subhash Yogi

छत्रपति शिवाजी थे कुशल रणनीतिकार : सुभाष योगी

Thu, 19 Feb 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji was a skilled strategist: Subhash Yogi
छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती चंद्रशेखर आजाद पार्क में मनाते हुए। फोटो संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पार्क सुधार सभा के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष योगी रहे।

योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार थे। वे धर्म और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। शिवाजी महाराज ने अपने प्रशासनिक कौशल से सुशासन की मजबूत नींव रखी। लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी गुरिल्ला युद्ध नीति से शक्तिशाली मुगल साम्राज्य को कड़ी चुनौती दी। उनका साहस और बहादुरी आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है।जयंती समारोह की अध्यक्षता पार्क सुधार सभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता ने की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज महान राष्ट्र नायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्ण खंडेलवाल, गोविंद मनचंदा, अजय शर्मा, विकास कश्यप, हाली जैन और नारायण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed