फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chhabil set up on the martyrdom day of Guru Arjan Dev

Sonipat News: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर लगाई छबील

Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chhabil set up on the martyrdom day of Guru Arjan Dev
फोटो 02- सोनीपत के राज मोहल्ला ​​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु अर्जुन दे
सोनीपत। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस शुक्रवार को शहरभर के गुरुद्वारों में श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुद्वारों में कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। साथ ही गुरु अर्जन देव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वहीं, विभिन्न गुरुद्वारों व रेलवे स्टेशन के बाहर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन

राज मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर से करतार सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जन देव को गर्म तवे पर बैठाकर शहीद किया गया था।
विज्ञापन

गुरुओं की वाणी हमें जरूरतमंदों का सहयोग व सेवा करने का संदेश देती है। गर्मी में जल सेवा मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। हमें लोगों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की सेवा करनी चाहिए। सभी गुरुद्वारा समितियों की ओर से जगह-जगह ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशमेश अखाड़ा की ओर से रेलवे स्टेशन, गुरु तेग बहादुर सेवक दल ने बस अड्डा व गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में अध्यक्ष सरदार गुरदयाल सिंह सोढ़ी, ताजेंद्र पाल सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह गांधी, गीता भवन चौक गुरुद्वारा साहिब में प्रधान मोहन सिंह मनोचा, जरनैल सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, अरविंदर सिंह, शमशेर सिंह मौजूद रहे।

फोटो 02- सोनीपत के राज मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु अर्जुन दे

फोटो 02- सोनीपत के राज मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु अर्जुन दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed