फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated of Rs 94400 by luring people to earn money by working onlineCheated of Rs 94400 by luring people to earn money by working online

Sonipat News: ऑनलाइन काम कर कमाई का लालच देकर 94400 रुपये ठगे

Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 94400 by luring people to earn money by working onlineCheated of Rs 94400 by luring people to earn money by working online
गन्नौर। फैक्टरी सुपरवाइजर को ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर ठग ने उनसे 94400 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़ी निवासी अक्षय ने बताया कि वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 24 अप्रैल को फैक्टरी में काम कर रहा था तो उनके पास टेलीग्राम पर मैसेज आया। उसमें लिखा था कि दो-तीन घंटे ऑनलाइन काम कर रुपये कमाएं। उसके बाद ठगों ने उनसे मैसेज के माध्यम से संपर्क किया, जिसके बाद ठग ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। उनसे काम करवा कर ठग ने उनके खाते में 200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पर वह लालच में आ गए और ठगों के झांसे में फंस गए।
विज्ञापन

उन्होंने ठग के कहने पर एक बार एक हजार रुपये, दूसरी बार 7 हजार, तीसरी बार 13900 व चौथी बार में 72500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। बड़ी थाना पुलिस ने ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed