फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated eight lakh rupees by sending a link by luring him to pay a hefty commission

मोटा कमीशन देने का लालच देकर लिंक भेजकर आठ लाख रुपये ठगे

Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cheated eight lakh rupees by sending a link by luring him to pay a hefty commission
गांव रोलद लतीफपुर के ग्रामीण को वेबसाइट पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। युवक को मोटा कमीशन देने का लालच देकर ठगी की। पहले उनको कमीशन की राशि भेजकर भरोसा दिलाया और उसके बाद रुपये ठग लिए। ज्यादा कमाई के लिए युवक ने अपने साथी बीएसएफ के जवान को भी अपने साथ शामिल कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रोलद लतीफपुर निवासी नवीन कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक एसएमएस में आया था। उन्होंने लिंक को डाउनलोड कर लिया। उसमें एक वेबसाइट पर उनकी आईडी को पंजीकृत कराया गया। उसके बाद उनके पास मैसेज आने लगे। उनको वेबसाइट पर चार ऑर्डर पूरा करने पर मोटा कमीशन के रूप में देने का झांसा दिया गया। वह झांसे में आ गए। उन्होंने ऑर्डर पूरा करने के लिए दो लाख रुपये उस वेबसाइट पर यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद कमीशन के रूप में नवीन कुमार के खाते में पैसे आ गए। उसके बाद उनको आठ ऑर्डर पूरा करने को कहा गया। उन्होंने चार ऑर्डर की धनराशि जमा करा दी, लेकिन कमीशन नहीं आया। मैसेज से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि सभी आठ ऑर्डर पूरे करने पर ही कमीशन मिलेगा। उन्होंने अपने साथी बीएसएफ के जवान प्रवीन कुमार को इसकी जानकारी दी। कमीशन में आधे की भागीदारी तय करने के बाद उन्होंने अपने व अपनी पत्नी के खाते से रुपये ट्रांसफर करके आठ ऑर्डर पूरे करा दिए। उसके बाद भी वेबसाइट पर दो ऑर्डर और बाकी बताए जाते रहे। इस पर उन्होंने और रुपये भेजे, लेकिन फिर भी दो ऑर्डर भी बाकी दिखते रहे। तब वह समझ गए कि उनके व बीएसएफ जवान के साथ साइबर ठगी कर ली गई है। तब तक उनके आठ लाख रुपये ठगे जा चुके थे। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मोबाइल से वेबसाइट और मैसेज पर हुई संपर्क के स्क्रीन शार्ट ले लिए गए हैं। किस तरह से ऑर्डर मिलते थे और उनको कैसे पूरा किया जाता था, इस संदर्भ में पीड़ित से जानकारी मांगी गई है। जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम के एक्सपर्ट ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर राजीव सिंह, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed