{"_id":"66423a698dbda114cd056b6b","slug":"cheated-61-thousand-rupees-from-credit-card-by-sending-link-of-big-bazaar-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118210-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिग बाजार का लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से कर ली 61 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिग बाजार का लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से कर ली 61 हजार की ठगी
Mon, 13 May 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
राई। टीडीआई कुंडली के रेजीडेंट ने बिग बाजार का लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 61 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुंडली थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीडीआई कुंडली निवासी श्रीप्रकाश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 61080 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उनके पास अगस्त, 2023 में बिग बाजार के नाम से नकली लिंक भेजकर धोखाधड़ी की गई। उन्होंने मामले का पता लगने पर 15 अगस्त, 2023 को बैंक और साइबर क्राइम शिकायत नंबर पर अपनी शिकायत दी थी। उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने पुलिस को बताया तो पुलिस ने अब धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।