फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chanting Harinam gives salvation to the soul: Raghu Kumar Das

हरिनाम जप से जीव को मिलती है मुक्ति : रघु कुमार दास

Sun, 26 Apr 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Chanting Harinam gives salvation to the soul: Raghu Kumar Das
-हरिनाम संकीर्तन से गूंजा वेस्ट रामनगर, प्रभातफेरी में दिखा भक्तिभाव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति सोनीपत की ओर से रविवार को वेस्ट रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी की शुरुआत सुबह वेस्ट रामनगर से तुलसी पूजन और आरती के साथ हुई।



श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए विभिन्न गलियों और मार्गों से गुजरे और अंत में इस्कॉन प्रचार केंद्र पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के नाम का गुणगान किया गया जिससे क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक हो गया। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ संकीर्तन किया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर रघु कुमार दास ने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण मात्र से ही जीव का कल्याण संभव है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हरिनाम का जाप करने से मनुष्य भव बंधन से मुक्त हो सकता है और जीवन में शांति व सकारात्मकता प्राप्त होती है। प्रभातफेरी में कृष्ण कृपा दास, शालिग्राम दास, युग धर्म दास, कृष्ण कुमार गर्ग, जयभगवान, जयप्रकाश, बृजनारद दास, मास्टर जगदीप पांचाल, बॉबी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed