फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Changing schedule of electricity supply in fields, increased problems for farmers

Sonipat News: खेतों में बिजली आपूर्ति का बदल रहा शेड्यूल, किसानों की बढ़ी परेशानी

Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Changing schedule of electricity supply in fields, increased problems for farmers
गोहाना। खेतों में बार-बार बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों की मांग है कि खेतों में बिजली आपूर्ति के शेड्यूल को निर्धारित किया जाए और यदि शेड्यूल में बदलाव किया जाए तो उससे पहले किसानों को सूचना दी जाए। इसके चलते वह समय पर खेतों में जाकर सिंचाई कर सकें।
विज्ञापन

बिजली निगम किसानों को रोजाना आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। पहले बिजली आपूर्ति एक बार में छह घंटे दी जाती थी, बाकी दो घंटे बिजली आपूर्ति कुछ समय बाद की जाती थी। किसानों की मांग पर इसे एक साथ आठ घंटे कर दिया गया। लेकिन अब बिजली निगम की तरफ से बिना सूचना के खेतों की बिजली के शेड्यूल में बदलाव किया जा रहा है। इससे किसानों को खेतों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आठ घंटे का बना हुआ है, लेकिन यह शेड्यूल एक सप्ताह में तीन बार बदला गया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। मौजूदा समय में किसान धान की फसल में सिंचाई कर रहे हैं। समय पर बिजली उपलब्ध नहीं होने से सिंचाई करने में उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मुख्यालय में निर्देश पर खेतों की बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया जाता है। किसानों को समय के अनुसार आठ घंटे बिजली दी जा रही है। यदि किसानों को आपत्ति है तो वह कार्यालय में आकर शिकायत करें।

राजसिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed