{"_id":"5094708e6ed721cd7a0cc4f9704e52f8","slug":"chandigarh-police-constable-s-death-the-delhi-police-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही की मौत, दिल्ली पुलिस का घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही की मौत, दिल्ली पुलिस का घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
सेरसा मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। नरेला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल चंडीगढ़ के सिपाही ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि दिल्ली पुलिस के जवान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ चचेरे भाई संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव जांटी कलां निवासी चंडीगढ़ पुलिस का जवान प्रदीप पुत्र राजपाल (25 वर्ष) और दिल्ली पुलिस का जवान प्रदीप पुत्र आनंद दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर निजी काम के लिए घर से निकले थे। जब वे जीटी रोड पर सेरसा मोड़ पर पहुंचे तो एक बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से दोनों सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के जवान प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस नेचचेरे भाई संदीप के बयान पर फरार बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।