{"_id":"6619951af440950ddb0b35bf","slug":"chaitra-navratri-joy-remained-among-the-devotees-goddess-kushmanda-was-worshiped-with-rituals-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116757-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र : भक्तों में बना रहा उल्लास, विधि-विधान से की मां कुष्मांडा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र : भक्तों में बना रहा उल्लास, विधि-विधान से की मां कुष्मांडा की पूजा
Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सुनाराें वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में माता के भजन गाते भक्त। संवाद
सोनीपत। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों में पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्र के चौथे दिन सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में में महिला संकीर्तन मंडली ने माता का कीर्तन किया। इस अवसर पर वीणा देवी, पूजा देवी, सरला, सुनीता, पूनम, रेणु ने माता के भजन गाए। उसके बाद आरती की व प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गांव चिटाना स्थित मंदिर में मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा कर भंडारा लगाया गया। शनिवार को भक्त कलश शोभा यात्रा निकालेंगे।
बहालगढ़ रोड स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव के वैष्णो धाम में महिलाएं मैया कूष्मांडा के गुणगान पर झूमती रही। इस अवसर पर कॉलोनी की सभी संकीर्तन महिला मंडल उपस्थित रही। नवरात्र के पांचवें दिन माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। स्कंदमाता कमल के आसान पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। स्कंदमाता की साधना से साधकों को आरोग्य, बुद्धिमता तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।