फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chaat store attendant attacked with ice pick awl

Sonipat News: चाट भंडार के कारिंदे पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला

Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chaat store attendant attacked with ice pick awl
खरखौदा। दिल्ली चौक स्थित सैनी चाट भंडार पर काम करने वाले कारिंदे पर युवक ने बर्फ तोड़ने के सूए से हमला कर दिया। उसने साथी के साथ कारिंदे को जान से मारने की धमकी दी। घायल को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

करनाल फिलहाल खरखौदा के सांपला मार्ग निवासी कशिश ने बताया कि वह दिल्ली चौक स्थित सैनी चाट भंडार के नाम से दुकान पर काम करता है। वह दुकान मालिक संजय के साथ खड़ा था। इस दौरान एक युवक स्कूटी लेकर आया और दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर संजय के साथ कहासुनी करने लगा। इसके बाद युवक ने कमर के पीछे से बर्फ तोड़ने वाला सूआ निकालकर संजय पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन

उन्होंने बीच-बचाव कर युवक को वहां से जाने के लिए। युवक ने उन्हें व संजय को देख लेने की धमकी दी और चला गया। कुछ देर बाद युवक अपने एक साथी के साथ फिर आया और सूए से उनकी कमर पर वार कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक और उसका साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल कशिश की शिकायत पर हमलावर व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed