फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CGRF heard four complaints, none were resolved.

Sonipat News: सीजीआरएफ ने चार शिकायतें सुनी, समाधान किसी का नहीं हुआ

Tue, 17 Feb 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
CGRF heard four complaints, none were resolved.
फोटो : साेनीपत के बिजली निगम सर्कल कार्यालय में उपभोक्ताओं की ​शिकायतें सुनते सीजीआरएफ के चेयरम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बिजली निगम सर्कल कार्यालय में मंगलवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से दरबार लगाया गया। इस दौरान चेयरमैन योगराज ने शिकायतों की सुनवाई की लेकिन समाधान किसी भी शिकायत का नहीं हो सका।
इंडस टावर व सुपर मैक्स सोसाइटी के उपभोक्ता अपनी निजी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान चेयरमैन योगराज ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन।
विज्ञापन

त्रिवेणी कंपनी से संबंधित शिकायत पर सुनवाई हुई लेकिन बैठक में संबंधित एसडीओ व कनिष्ठ अभियंता नहीं पहुंचे। अगली बैठक में सुनवाई पर अधिकारियों को बुलाया गया है। विको मेडिकल कंपनी के अधिकारी 18 लाख रुपये के बिजली बिल को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनकी कंपनी का बिजली बिल एक या सवा लाख रुपये आता है। जुलाई 2025 में उनका बिल 18 लाख रुपये दिया गया था। उसके बाद स्थानीय अधिकारियों को शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान न होने से उन्हें सीजीआरएफ में अपना केस डालना पड़ा।

इस पर चेयरमैन योगराज ने मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को 17 लाख रुपये बिल में छूट देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed