फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CET Group D exam in Haryana, Administration on alert mode in districts, CCTV installed in exam centers

हरियाणा में सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा: जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, परीक्षा केंद्रों में लगवाए गए सीसीटीवी

Sat, 21 Oct 2023 09:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोडवेज अधिकारियों ने भी इसके लिए तैयारियां पूरी कर रखी हैं। सोनीपत से जहां अभ्यर्थी सात जिलों में परीक्षा देने रवाना हुए वहीं अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचें हैं।

विज्ञापन
CET Group D exam in Haryana, Administration on alert mode in districts, CCTV installed in exam centers
सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) जिले में 53 स्कूलों में ली जाएगी। परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे अभ्यर्थियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा सुबह व शाम के समय दो शिफ्टों में आयोजित हो रही है। वहीं सोनीपत से अन्य जिलों में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके लिए 195 सरकारी व 248 निजी बसों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोडवेज अधिकारियों ने भी इसके लिए तैयारियां पूरी कर रखी हैं। सोनीपत से जहां अभ्यर्थी सात जिलों में परीक्षा देने रवाना हुए वहीं अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचें हैं। जिन्हें समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई हैं। 21 व 22 अक्तूबर को दो सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए अधिकारी तैनात है। शनिवार को प्रात:कालीन सत्र के लिए पहली बस तड़के 3:45 बजे रेवाड़ी के लिए रवाना हुई। वहीं गोहाना सब डिपो से पहली बस तडक़ 3 बजे अभ्यर्थियों को लेकर पलवल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन




चौराहों पर तैनात है सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस अलर्ट
सामान्य पात्रता परीक्षा देने विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ता तैनात हैं और अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने का मार्ग बता रहे हैं। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के प्रमुख संजय सिंगला ने बताया कि इस कार्य के लिए शहरभर से लोग स्वयं आगे आए हैं। वहीं पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट है। सभी संवेदनशील स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। 7 एसीपी व 24 निरीक्षकों सहित 650 जवान व अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं। सभी यातायात थाना प्रभारी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दो दिन होगी ग्रुप डी के लिए सीईटी की परीक्षा, जिसमें पहले सत्र में 18 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तो वहीं दूसरे दिन भी 18 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए धर्मनगरी पहुंचेंगे। जिले भर में सीईटी की परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। रोडवेज विभाग की तरफ से पर्याप्त मात्रा में परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने के लिए 348 बसों का प्रबंध किया  और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed