फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Certificates of more than 250 disabled persons stopped without the signature of the civil surgeon

Sonipat News: सिविल सर्जन के हस्ताक्षर बिना 250 से अधिक दिव्यांगों के प्रमाण पत्र रुके

Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Certificates of more than 250 disabled persons stopped without the signature of the civil surgeon
सोनीपत। जिला के दिव्यांग जनों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिविल सर्जन के हस्ताक्षर अपडेट नहीं होने के कारण 250 से अधिक दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र रुके हुए हैं। ऐसे में दिव्यांग जन हर बुधवार नागरिक अस्पताल में अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं, लेकिन कागजात जमा होने के बावजूद उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर के सेवानिवृत्त होने के बाद अस्पताल का अतिरिक्त कार्यभार पानीपत के सिविल सर्जन जयंत आहूजा को सौंपा गया है, लेकिन पंचकूला से हस्ताक्षर अपडेट नहीं होने के कारण दिव्यांग जनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। साथ ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं अस्पताल में पीएमओ का पद भी अब तक खाली पड़ा है। दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सप्ताह में एक दिन ही कागजात व जांच की प्रक्रिया की जा रही है। अतिरिक्त ड्यूटी के कारण यहां कभी-कभी चिकित्सक भी अनुपस्थित रहते हैं। इससे दिव्यांग जनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिव्यांग जनों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में करीब 250 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed