फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   centrol minister prtima bhoumik visit to sonipat

ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाएंगे भारतीय खिलाड़ी : प्रतिमा भौमिक

Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
centrol minister prtima bhoumik visit  to sonipat
सोनीपत ः तिरंगे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक व अन्य। - फोटो : Sonipat
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि ओलंपिक में भाग ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ी देश के सम्मान व तिरंगे की शान के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाएंगे। वह शनिवार देर शाम सोनीपत रोड स्थित राष्ट्रहित मंच के कार्यालय में लोगों को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सबसे पहले गोहाना बाईपास पर त्रिपुरा धाम आश्रम में पहुंची थी। यहां उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी हरिओम महाराज व स्वामी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वह सोनीपत रोड स्थित राष्ट्रहित मंच के कार्यालय में पहुंची। यहां उन्होंने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर गौड़, अध्यक्ष पंडित परशुराम गौड़ व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया मलिक व ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मीरा कुमार चानू को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों के भी पदक जीतने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed