फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Central processing center will be expanded in Sonipat, workers will get benefits

Sonipat News: सोनीपत में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र का होगा विस्तार, श्रमिकों को मिलेगा लाभ

Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Central processing center will be expanded in Sonipat, workers will get benefits
सोनीपत। श्रम विभाग ने हिसार और पंचकूला में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्रों के सफल संचालन के बाद सोनीपत में अपने केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) के विस्तार का एलान किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव रंजन ने बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को योजनाओं के लाभ देने के लिए सीपीएस योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रसंस्करण की सफलता को देखते हुए सोनीपत में सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) शुरू किया गया है जो लाभ आवेदनों को सुव्यवस्थित और न्यायसंगत संचालन करेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि सोनीपत सीपीसी में 13 नए स्टाफ सदस्यों को शामिल करने से सभी केंद्रों में कुल कार्यबल 54 हो गया है, जिसमें हिसार में 24, पंचकूला में 17 और सोनीपत में 13 कार्यबल शामिल है। इससे सेवा क्षेत्र में सुधार के लिए समर्पित जनशक्ति की सूझबूझ के साथ की गई तैनाती को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पुराने मॉडल को और भी बेहतर किया गया है। सुरक्षा उपायों में बेहतरी के लिए कर्मचारियों को अनाधिकृत आईपी एड्रेस से वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी डेटा तक पहुंचने से प्रतिबंधित किया गया है, लॉग इन विवरण और उपस्थिति की जांच दैनिक आधार पर की जाती है, महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत व्यक्तियों को न केवल डिजिटल पहुंच बल्कि केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र तक भौतिक पहुंच की भी अनुमति है और इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि कार्य की दक्षता को बढ़ाने लिए, आपत्तियों या अस्वीकृत खंडों को मानकीकृत किया गया है। आवेदनों का वितरण क्रम के आधार पर नहीं कि या जाता है, शिकायत निवारण की गुणवत्ता में सुधार के लिए एटीआर पर प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिनका पंजीकरण हो चुका है उनके आवेदन प्रक्रिया के तुरंत निवारण के उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed