फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   central minister gohana tour cancel, sonipat, harayana

केंद्रीय मंत्रियों का सोनीपत और गोहाना का दौरा रद्द

Thu, 09 Jun 2016 12:46 AM IST
sonipat
sonipat Updated Thu, 09 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास पर्व के तहत सोनीपत और गोहाना में 9 व 10 जून को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने बताया कि मोदी सरकार का दो वर्ष कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में देशभर में विकास पर्व पखवाड़ा 27 मई से 10 जून तक मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोनीपत व गोहाना में अलग-अलग कार्यक्रम 9 व 10 जून को आयोजित किए जाने थे। डॉ. नांदल ने बताया कि इन कार्यक्रमों में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को भाग लेना था। उन्होंने बताया कि तीनों नेताओं का 9 जून को सोनीपत में रात्रि ठहराव का कार्यक्रम भी था, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते यह दो दिवसीय कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 जून से शुरू हुए जाट आरक्षण आंदोलन के धरनों के चलते सोनीपत में डीसी ने धारा-144 लगा रखी है। माना जा रहा है कि इस कारण भी दौरा रद्द हुआ है। हालांकि अधिकारिक तौर पर यह बात न तो अधिकारी और न ही भाजपा नेता मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed