{"_id":"68c71adf8b129ed9fb023f82","slug":"census-grouping-assessment-of-students-will-be-done-in-primary-schools-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142272-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की आज से होगी सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की आज से होगी सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट
Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी 420 प्राथमिक विद्यालयाें में 15-16 सितंबर को कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों का हिंदी व गणित विषय पर आकलन (सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट) लिया जाएगा। इस आकलन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियाें का शिक्षा स्तर जानना है।
इस कार्य की विभाग की ओर से मॉनिटिरिंग भी की जाएगी। हर 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। टीम में गठित शिक्षक अलग-अलग विद्यालयों के रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि यह प्रक्रिया कोई परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियाें की सीखने की क्षमता का आकलन करना है।
विद्यालय शिक्षा निर्देशालय ने विद्यार्थियाें के शैक्षिक स्तर में और सुधार लाने के लिए 15-16 सितंबर को सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियाें का सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
टीम के सदस्य प्रत्येक कक्षा में जाकर शिक्षक के मोबाइल पर निपुण टीचर एप लाॅगइन व अपडेट करवाकर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करवाएगा। साथ ही विद्यार्थियों से कुछ सवाल किए जाएंगे, जिसका जवाब एप पर डालना होगा।
सेंसस असेसमेंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 15 सितंबर को हिंदी व 16 सितंबर को गणि विषय पर सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट होगा। निपुण टीचर एप कक्षानुसार विद्यार्थियों का विवरण गलत मिलने पर संबंधित बीआरपी व एबीआरसी, तकनीकी खामी मिलने पर जिला एफएलएन समन्वयक को जानकारी देना अनिवार्य रहेगा।
इसके अलावा सभी बीआरपी व एबीआरसी को अपने ब्लॉक व क्लस्टर के सभी विद्यालयों की आकलन संबंधी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।