फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrated birthdays of people born in June

Sonipat News: सत्संग कर मनाया जून में जन्मे लोगों का जन्मदिन

Sun, 02 Jun 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Celebrated birthdays of people born in June
फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित आर्य समाज में यज्ञ करते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत: परिषद
सोनीपत। वरिष्ठ नागरिक परिषद के तत्वावधान में आध्यात्मिक सत्संग, यज्ञ और जून में जन्म लेने वाले सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया। समारोह का आयोजन सेक्टर-14 स्थित आर्य समाज की यज्ञशाला में वैदिक प्रवक्ता महात्मा वेद मुनि के ब्रह्मत्व में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जून मास में जन्म लेने वाले सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इनमें केआर वर्मा, कृष्णलाल नंदवानी, निर्मल आर्य, हर्ष सागर, महेश हसीजा दंपती को मुख्य यजमान रहे। परिषद के मुख्य संयोजक हरिचंद स्नेही ने सभी से विभिन्न मंत्रोच्चारण से यज्ञ में आहुति प्रदान करवाई। महात्मा वेद मुनि ने बताया कि महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग क्रमश: यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि हैं।
विज्ञापन


यह सभी जीवन निर्माण के साधन हैं। समस्त मानवों को अपना जन्मदिवस मनाना चाहिए। इस मौके पर बीआर आहूजा, हरिचंद स्नेही, रविंद्र कुकड़ेजा, हरभगवान रहेजा, मदनलाल कत्याल, डॉ. एचबीडी अरोड़ा, शील अरोड़ा, एचके हंस, आरके अरोड़ा, अशोक आर्य, बीबी अरोड़ा, ओपी छाबड़ा, देवराज परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed